Aligarh Weather Update: अलीगढ़ में ठंड का कहर: जनजीवन प्रभावित, गेहूं की फसल के लिए वरदान

Aligarh Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। दिसंबर महिना जैसे-जैसे खतम गॉन की कगार पर है वैसे-वैसे लगातार ठंड अपनी चरम सीमा तक पहुंच रही है। बड़ती ठंड और शीतलहर के कारण लोग अपने बिस्तर से निकल नहीं पा रहे है। जगह-जगह नुक्कड़ पर लोग बोर्न फायर जलाकर हाथ-पैर सेकतें नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया हैं की आने वाले कुछ दिन मएवीन ठंड अपनी चरम सीमा पर रहेगी, बच्चों की भी छुट्टी होने का ऑर्डर या जाएगा।

Aligarh Weather Update

Aligarh Weather Image created by AI

कोहरे का कहर, बर्फीली हवाओं की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसके चलते लोगों को सुबह की ठंड का ज्यादा एहसास होगा। साथ ही, बर्फीली हवाओं के चलने की संभावना भी जताई जा रही है, जो रात के तापमान में और गिरावट ला सकती है। अलीगढ़ जिले में रात के समय ठंड ओर बढ़ने की संभावना है लोगों से उनरोध है की बिना कारणवश घर से न निकले घर में ही रहें।

दिन और रात का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अलीगढ़ जिले में दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। वहीं, रात के समय में तापमान में भारी गिरावट होगी, और यह 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस गिरते तापमान के चलते रात में ठंड का प्रकोप औरभी ज्यादा तेज हो जाएगा। अलीगढ़ के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का इस्तेमाल करें। खासकर रात के समय ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Aligarh Weather: अलीगढ़ यूपी के कई जिलों में होगी हल्की बारिश के साथ घना कोहरा

गेंहू की फसल के लिए अनुकूल
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुस्तफा सिद्दीकी ने बताया कि तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए काफी उपयुक्त होती हैं। तापमान में गिरावट के कारण गेहूं के फसल के लिए तो अच्छा है ही साथ किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। ठंड के इस मौसम से जहां लोग एक तरफ परेशान हैं, वहीं किसानों को गिरते तापमान से लाभ मिलेगा। इस बढ़ती ठंड की वजह से फसल की पैदावार इस बार बहुत बेहतर होने की उम्मीद है।

अलीगढ़ में आज का मौसम (Aligarh Weather Today)

loader-image
अलीगढ़ में आज का मौसम (Aligarh Weather Today)
अलीगढ़ में आज का मौसम (Aligarh Weather Today)
10:52 अपराह्न, मई 1, 2025
temperature icon 32°C
clear sky
Humidity: 24 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 6:51 pm
Click to rate this post!
[Total: 6 Average: 5]